जुबली हिल्स गैंगरेप केस- गृहमंत्री का पोता शामिल नहीं: डीसीपी जोएल डेविस

हैदराबाद: वेस्ट जोन के डीसीपी जोएल डेविस ने स्पष्ट किया कि जुबली हिल्स में लड़की के साथ गैंगरेप मामले में गृहमंत्री के पोते की संलिप्तता होने का आरोप निराधार है। गृहमंत्री के पोते सीसीटीवी फुटेज में कहीं पर भी नजर नहीं आया है। लड़की के साथ हुए गैंगरेप की घटना को लेकर डीसीपी मीडिया से यह बात कही। जोएल डेविस ने बताया कि लड़की के पिता ने 31 मई को उनकी बेटी के साथ गैंगरेप किये जाने की शिकायत दर्ज की है। लड़की के पिता की शिकायत पर जुबली हिल्स थाना में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि लड़की के पिता ने दर्ज शिकायत में कहा था कि 28 मई को गैंगरेप की घटना हुई है। घटना के बाद लड़की दो दिनों तक सदमे में थी। महिला पुलिस के साथ लड़की को काउंसलिंग दी गई। लड़की केवल एक आरोपी का नाम बता पाई है। जांच में पांच आरोपियों की पहचान की गई है। इनमें दो मेजर और तीन नाबालिग है। भरोसा केंद्र में लड़की की काउंसलिंग दी जा रही है। अधिकारियों ने लड़की की बयान को दर्ज किया है।

जोएल डेविस ने कहा कि लड़की ने आरोपियों की जानकारी नहीं बता पाई है। लड़की के बाद मामले की धाराएं बदल दी गईं। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया और एक अन्य नाबालिग आरोपी को परिवार की हिरासत में रखा गया। अन्य तीन को जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। एसीपी स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। चार विशेष टीमों का गठन किया गया है। इस मामले से संबंधित तकनीकी सबूत मिले हैं। लड़की से दोबारा पूछताछ की जाएगी और सबूत एकत्रित किये जाएंगे।

संबंधित खबर:

Crime News: मर्सिडीज कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, वारदात में नेताओं के लड़कों पर संदेह

जोएल डेविस ने कहा कि घटना के बारे में शुरू से ही सबूत जुटाए जा रहे हैं। विधायक के बेटे के संलिप्तता के बारे में सबूत नहीं मिले है। बिना सबूत के व्यक्तियों पर आरोप लगा ठीक नहीं है। बेबुनियाद आरोप लगाने से भविष्य में कठनाई उत्पन्न होगी। उनके पास जानकारी है कि गैंगरेप मामले में एक प्रमुख व्यक्ति का बेटा शामिल है। प्रमुख व्यक्ति का बेटा जुवेनाइल है। इसके चलते उसका नाम उजागर नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X