एमएलसी चुनाव- हैदराबाद को छोड़कर तेलंगाना के सभी जिलो में एलेक्शन कोड: शशांक गोयल

हैदराबाद : चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव का शेड्यूल्ड जारी किया है। इसके चलते हैदराबाद को छोड़कर तेलंगाना के सभी जिलो में एलेक्शन कोड लागू हुआ है। तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशांक गोयल ने आगे बाताया कि तेलंगाना में 12 स्थानीय निकायों के एमएलसी सीटों के लिए 16 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

शशांक गोयल ने यह भी बताया कि इलके चलते प्रदेश में धरना, रैली और सभा की अनुमति नहीं है। हालांकि पार्टियों को सलाह दी गई है कि अगर कोई सभा, बैठक और धरना कार्यक्रम करना चाहते हैं तो वो कलेक्टर की अनुमति ले सकते है। गोयल ने स्पष्ट किया कि बैठक, सभा और धरना कार्यक्रम के दौरान कोविड दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।

संबंधित खबर :

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एमएलसी चुनाव के लिए शेड्यूल जारी

आदिलाबाद, वरंगल, मेदक, नलगोंडा, निजामाबाद और खम्मम की प्रत्येक सीट पर तथा करीमनगर, महबूबनगर और रंगारेड्डी जिलों की दो सीटों के लिए चुनाव होंगे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 23 नवंबर तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। 10 दिसंबर को मतदान और 14 को मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X