तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एमएलसी चुनाव के लिए शेड्यूल जारी

हैदराबाद/अमरावती : तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एमएलसी चुनाव के लिए शेड्यूल जारी हुआ है। चुनाव आयोग ने तेलंगाना में 12 और आंध्र प्रदेश में 11 एमएलसी पदों के लिए मंगलवार को शेड्यूल जारी किया गया है।

तेलंगाना में आदिलाबाद, वरंगल, खम्मम, नलगोंडा, मेदक और निजामाबाद जिलों में एक-एक सीट और करीमनगर, महबूबनगर और रंगारेड्डी जिलों में दो एमएलसी सीटों के लिए चुनाव होंगे।

इसी क्रम में आंध्र प्रदेश में 11 एमएलसी पदों के लिए चुनाव होंगे। एपी में अनंतपुर-1, कृष्णा-2, पूर्वी गोदावरी-1, गुंटूर-2, विजयनगरम-1, विशाखापट्टमम-2 और प्रकाशम-1 स्थानों के लिए शेड्यूल जारी किया है।

16 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे। 17 नवंब को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 नवंबर तक नामांकन वापस लिये जाएंगे। 29 नवंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद यानी शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X