Prajavani Suicide : बेटे नहीं खिला रहे खाना कहकर 90 साल के करोड़पति बुजुर्ग ने कर ली आत्महत्या, इससे पहले…

हैदराबाद: 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को जिंदगी से नफरत हो गई और उसने तब आत्महत्या कर ली जब उसके बेटों ने उसे करोड़ों की संपत्ति देने के बावजूद दो वक्त का खाना नहीं दे रहे थे। यह घटना इस महीने की 1 तारीख को हनुमाकोंडा जिले के हसनपर्ती मंडल के अन्नासागर गांव में हुई। हालांकि यह मामला देर से प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अन्नसागर गांव के मोट्टे बोंदय्या (90) के पास दस एकड़ का खेत है। उसने अपनी संपत्ति को दो बेटों में बांट दी। उसकी पत्नी उत्तरम्मा की कुछ साल पहले मौत हो गई थी और तब से वह अपने बेटों के साथ रह रहा था। हालांकि, बेटे दो वक्त का खाना भी ठीक से नहीं दे रहे थे।

इसी क्रम में बोंदय्या पिछले महीने की 24 तारीख को हनुमाकोंडा कलक्ट्रेट आया था। प्रजावाणी के अंतर्गत जिलाधीश को दिये गये शिकायत में कहा कि उसके बेटे उसकी देखभाल ठीक से नहीं कर रहे हैं। खाना भी नहीं दे रहे हैं। साथ ही जहर खाकर आत्महत्या करने की बात करते हुए गाली भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

उसने ऐसे बेटों के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे खाना खिलाने की व्यवस्था करने का आग्रह किया। कलेक्टर के साथ-साथ पुलिस आयुक्त, हसनपर्ती थाने में शिकायत भी दर्ज की, लेकिन किसी ने भी इस बुजुर्ग की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। आखिर जिंदगी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली।

కొడుకులు తిండి పెడ్తలేరని వృద్ధుడు సూసైడ్‌

హైదరాబాద్ : కోట్ల విలువైన ఆస్తులు ఇచ్చినా కొడుకులు అన్నం పెట్టకపోవడంతో 90 ఏళ్ల వృద్ధుడు జీవతంపై విరక్తి చెంది ఆత్మహత్య చేసుకున్నాడు. ఈ ఘటన హనుమకొండ జిల్లా హసన్‌‌‌‌‌‌‌‌పర్తి మండలం అన్నసాగర్‌‌‌‌‌‌‌‌ గ్రామంలో ఈ నెల 1న జరుగగా ఆలస్యంగా వెలుగులోకి వచ్చింది. అన్నసాగర్‌‌‌‌‌‌‌‌ గ్రామానికి చెందిన మొట్టె బొందయ్య (90)కు పదెకరాల పొలం ఉంది. ఇద్దరు కొడుకులకు ఆస్తి పంచాడు. అతడి భార్య ఉత్తరమ్మ కొన్నేండ్ల కింద చనిపోగా అప్పటినుంచి కొడుకుల వద్దే ఉంటున్నాడు.

అయితే కొడుకులు తనను సరిగా చూసుకోవడం లేదని, అన్నం కూడా పెట్టడం లేదని గత నెల 24న బొందయ్య హనుమకొండ కలెక్టరేట్‌‌‌‌‌‌‌‌కు వచ్చి గ్రీవెన్స్‌‌‌‌‌‌‌‌లో ఫిర్యాదు చేశాడు. మందు తాగి చావాలంటూ బూతులు తిడుతున్నారని, వారి మీద చర్య తీసుకుని తనకు అన్నం పెట్టే ఏర్పాట్లు చేయాలని కోరారు. కలెక్టర్‌‌‌‌‌‌‌‌తో పాటు పోలీస్‌‌‌‌‌‌‌‌ కమిషనర్‌‌‌‌‌‌‌‌, హసన్‌‌‌‌‌‌‌‌పర్తి పోలీసులకు ఫిర్యాదు చేసినా ఎవరూ పట్టించుకోలేదు. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X