महाराष्ट्र : मुठभेड़ में 13 माओवादियों की मौत, नक्सली साहित्य और हथियार बरामद

गडचिरोली : महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में शुक्रवार को अलसुबह माओवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिले के एटपल्ली जंगल में माओवादियों और पुलिस के बीच भीषण गोलाबारी चली। पुलिस की फायरिंग में 13 माओवादी मारे गये।

नक्सली रेंज के डीआईजी संदीप ने बताया कि13 शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सी- 60 बटालियन की पुलिस एटापल्ली जंगल में तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में 13 माओवादी मारे गये।

डीआईजी ने आगे बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से हथियार, क्रांतिकारी साहित्य और अन्य सामान जब्त किया है। उन्होंने यह भी बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से पुलिस को खबर मिली कि कसनूर दल के माओवादी और तेंदू पत्तों के ठेकेदार और ग्रामीणों के साथ सौदे को लेकर बैठक कर रहे है।

गुरुवार रात को गांव के लोगों से मिलने के बाद माओवादियों को लौट जाना था। मगर पुलिस को पहले ही इसकी जानकारी मिली और एक दिन पहले ही ऑपरेशन शुरू किया। जंगल में तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X