हिंदी शिक्षण योजना राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय भारत सरकार हैदराबाद की परीक्षाएं संपन्न

हैदराबाद: हिंदी शिक्षण योजना, हैदराबाद की उप निदेशक एवं प्रभारी श्रीमती बेला के मार्ग दर्शन में जनवरी-मई 2023 सत्र-2023 की प्रबोध, प्रवीण, प्राज्ञ और पारंगत की परीक्षाएँ क्रमश: 15,16,17 और 18 मई 2023 को केंद्रीय विद्यालय-2, उप्पल, हैदराबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इन परीक्षाओं के सफल आयोजन में केंद्रीय विद्यालय-2, उप्पल के प्रधानाचार्य ए. ए. इज़राइल एवं उनके अधीनस्थ स्टाफ तथा हिंदी शिक्षण योजना के प्रशासनिक स्टाफ श्री शिव कुमार, श्री मोहन राठोड़ और श्री वेणुगोपाल ने पर्याप्त योगदान दिया।

अधिकारियों से अनुरोध

 जारी बयान में कहा गया है कि जुलाई-नवंबर, 2023 की कक्षाओं हेतु नामांकन जून 2023 में भेजे जा सकते हैं। केंद्र सरकार के समस्त कार्यालयों/उपक्रमों/बैंकों के संपर्क अधिकारियों से अनुरोध है कि आगामी सत्र हेतु अधिकाधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी प्रशिक्षण हेतु नामित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X