डॉ ऋषभदेव शर्मा की ‘इक्यावन कविताएँ’ और ‘इन अदर वर्ड्स’ पुस्तकों का प्रो. सुनील बाबुराव कुलकर्णी ने किया लोकार्पित

हैदराबाद: केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के निदेशक डॉ. सुनील बाबूराव कुलकर्णी ने यहाँ संस्थान के बोइनपल्ली स्थित परिसर में आयोजित समारोह में डॉ. ऋषभदेव शर्मा की दो काव्य पुस्तकों “इक्यावन कविताएँ” तथा “इन अदर वर्ड्स” का लोकार्पण किया। “इक्यावन कविताएँ” कवि की 51 चुनिंदा कविताओं का संकलन है। इसका संपादन प्रो. गोपाल शर्मा ने किया है।

गोपाल शर्मा ने ही इन कविताओं का अंग्रेज़ी में अनुवाद किया है, जिसे “इन अदर वर्ड्स” में सुविस्तृत प्रस्तावना के साथ प्रकाशित किया गया है।

इस अवसर पर लोकार्पणकर्ता, कवि और अनुवादक के अतिरिक्त वरिष्ठ लेखिका डॉ. अहिल्या मिश्र तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ. गंगाधर वानोडे भी मंचासीन हुए।

हैदराबाद की विभिन्न हिंदी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम में कवि की ओर से मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन किया गया। संचालन डॉ. साईं नाथ चपले ने किया।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X