ब्रह्मर्षि समाज की बैठक में सावन की सैर व अष्टयाम की तैयारियों पर लिए गये ये फैसलें, ये पदाधिकारी निभाएंगे ये जिम्मेदारियां

हैदराबाद : ब्रह्मर्षि समाज, हैदराबाद की विशेष बैठक 26 जुलाई को कसूरी रेस्टोरेंट में समाज के अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। समाज के महासचिव पंकज कुमार (सी.ए.) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बैठक में आगामी 2 अगस्त को आयोजित होने वाली “सावन की सैर” एवं 14-15 अगस्त को आयोजित होने वाले अष्टयाम कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सावन की सैर का आयोजन रविवार को ड्रीम वैली रिसॉर्ट में किया जाएगा। यह दिनभर का पारिवारिक मिलन एवं मनोरंजन कार्यक्रम होगा, जिसमें समाज के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों के लिए स्वादिष्ट खान-पान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक खेल, संगीत तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों की व्यवस्था रहेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के सदस्यों के बीच आत्मीयता, पारिवारिक जुड़ाव और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूती मिलती है। कार्यक्रम से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी विभिन्न सदस्यों को सौंपी गई।

आमंत्रण पत्र बनाने की ज़िम्मेदारी प्रियंका और पंकज कुमार ने लिया। मनोरंजन कार्यक्रम की जिम्मेदारी महिला अध्यक्ष गीतू शर्मा के नेतृत्व कार्यकारिणी सदस्य पूजा मिश्रा एवं स्वप्निल मिश्रा को सौंपी गई। रिसोर्ट में व्यवस्था आदि देखने के लिए महासचिव के साथ कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह को कहा गया। सदस्यों को आमंत्रित करने का दायित्व सहसचिव मुकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष गोविन्द जी राय, सुजीत ठाकुर, मानवेन्द्र मिश्र, विनोद राय, सुधा राय एवं मनोज शाही को सौंपा गया।

Also Read-

बैठक में उपस्थित डॉ आशा मिश्र ‘मुक्ता’, राजेश मिश्रा एवं सुनीता शाही ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु अपने सुझाव दिए। आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया। समाज के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।

बैठक में 14 एवं 15 अगस्त को आयोजित होने वाले अष्टयाम कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इससे संबंधित पुनः एक बैठक करके का निर्णय लिया गया। अंत में अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद सिंह एवं महासचिव पंकज कुमार ने समाज के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों से ड्रीम वैली रिसॉर्ट में आयोजित सावन की सैर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। रात्रि भोज और धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X