बेटे के सामने मुसी नदी में बह गये जहांगीर का शव मिला, मामला दर्ज

हैदराबाद : हाल ही में ‘गुलाब’ तूफान के कारण हुई भारी बारिश के कारण नदी और नालों में बाढ़ आ गई। मूसी नदी ऊफान पर बही। इस दौरान शहर में अनेक प्रतिकूल घटनाएं हुई। मणिकोंडा में मैनहोल में गिरने की घटना प्रकाश में आई। मुसी नदी में लाशों के बह जाने की घटनाएं बेहद हैरान करने वाले रहे हैं।

इसी क्रम में पिछले सप्ताह चादरघाट के पास मूसी नदी में बेटे के सामने जहांगीर नाम का शख्स बह गया था। इसके बाद जीएचएमसी के कर्मचारी, अधिकारी और पुलिस उसकी तलाशी शुरू की। मुख्य रूप से मूसी नदी के आसपास के इलाकों में गहन तलाशी की। मगर उसका पता नहीं चला। एक सप्ताह से उसकी तलाश जारी है।

संबंधित खबर :

बेटे के सामने मुसी नदी में बह गया बाप, तलाश जारी

इसी बीच सोमवार को घाटकेसर के कोर्रेमुला गांव के पास मुसी नदी में एक शव दिखाई दिया। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव की पहचान जहांगीर के रूप में कई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X