RRR के निर्देशक राजामौली का कोमाराम भीम आसिफाबाद जिला दौरा, किया इन्फ्लेटेबल मिनी थिएटर का निरीक्षण

हैदराबाद : फिल्म आरआरआर के निदेशक राजामौली और उनकी पत्नी रमा ने मंगलवार को कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले का दौरा किया। इस मौके पर दिल्ली की पिक्चर टाइम और जिला महिला समाख्या के सहयोग से 60 लाख रुपये की लागत से आधुनिक तकनीक से निर्मित इन्फ्लेटेबल मिनी थिएटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाधीश राहुल राज, अपर कलेक्टर वरुण रेड्डी और कई अधिकारियों ने राजामौली दंपत्ति का फूलों से स्वागत किया।

इससे पहले राजामौली दंपत्ति ने कोमाराम भीम की प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बाद में राजामौली दंपति ने जिला अधिकारियों, कोमाराम भीम परिवार के सदस्यों और महिला संघ के सदस्यों के साथ आरआरआर फिल्म देखी। मशहूर डायरेक्टर के आने से कई युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X