UGC: डिग्री की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, एक साथ कर सकेंगे दो डिग्री

हैदराबाद: डिग्री की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। अब छात्र प्रत्यक्ष तरीके से एक साथ दो पूर्णकालिक डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि छात्र अब एक ही विश्वविद्यालय से या अलग-अलग संस्थानों से एक साथ दो पूर्णकालिक डिग्री की पढ़ाई कर सकेंगे। यूजीसी के अध्यक्ष ने आगे कहा कि आयोग इस संबंध में जल्द ही विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा।

जगदीश कुमार ने कहा, “नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में की गई घोषणा के अनुसार और छात्रों को विविध कौशल प्रदान करने के लिए यूजीसी नए दिशानिर्देश ला रहा है। इसमें किसी छात्र को एक साथ प्रत्यक्ष तरीके (फिजिकल मोड) से दो डिग्री कार्यक्रम करने की अनुमति दी जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा, ”छात्र डिग्री की पढ़ाई एक ही विश्वविद्यालय से या अलग-अलग विश्वविद्यालय से कर सकेंगे।” उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रत्यक्ष तरीके से और ऑनलाइन तरीके से भी एक साथ दो डिग्री पढ़ाई करने की अनुमति दी जाएगी। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X