हैदराबाद के आसपास के दर्ज हो रहे हैं अधिकतर कोरोना के नये मामले, जानिये कितने आये नये केस

हैदराबाद: तेलंगाना में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सभी नए मामले हैदराबाद के आसपास के क्षेत्र में दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1,673 नए मामले सामने आए हैं। ग्रेटर हैदराबाद में 1,165, मेडचल में 149 और रंगारेड्डी जिले में 23 मामले सामने आए हैं।

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने आगे बताया कि कोरोना से संक्रमित लोगों में से 330 का अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। कुल 97.46 फीसदी रिकवरी रही है। तेलंगाना में 13,522 सक्रिय मामले हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने नवीनतम बुलेटिन में यह जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X