प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश, 20 स्लीपर सेल और 20 किलो RDX मौजूद

हैदराबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। ईमेल की जांच एनआईए को दे दी गई है। खुफिया विभाग की ओर से हवाले से प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को धमकी भरा ई-मेल मिला है। ईमेल के जरिए साजिश रची जा रही थी।

ईमेल भेजने वाले ने कहा है कि वो आत्महत्या कर रहा है। ताकि इस साजिश का पर्दाफाश ना हो सके। प्रधानमंत्री मोदी को मारने के लिए तैयार हैं। इनके पास 20 स्लीपर सेल मौजूद हैं। कुल 20 किलो RDX भी है।

मेल के मुताबिक, हमले की योजना तैयार हो चुकी है। मेल में यह भी कहा गया है कि मेल लिखने वाले के कई आतंकियों से संबंध हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भी भेजा है। जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी जांच जारी है। ईमेल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की मुंबई ब्रांच को आया है। (एजेंसियां)

ईमेल के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शख्स व्यक्तिगत दुश्मनी निकालना चाहता था। ईमेल भेजने वाले शख्स ने कहा है कि वह ऐसे लोगों के साथ संपर्क में है जो यह काम कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रचने का खुलासा होने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X