Road Accident: कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक नेता फिरोज खान की बेटी की सड़क हादसे में मौत

हैदराबाद : शमशाबाद नगर पालिका के अंतर्गत शातमराई के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक नेता फिरोज खान की बेटी तानिया की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गये। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा कार में एयरपोर्ट जाते समय हुआ।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पहुंची और तानिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पता चला है कि तानिया अपने तीन सहलियों के साथ एक फंक्शन में भाग लेने के लिए कार में शमशाबहाद जा रही थी। इस हादसे में तानिया की मौत हो गई। तीन अन्य सहलियों को मामूली सी चोटे आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X