कांग्रेस की वरिष्ठ नेता जे गीता रेड्डी और बीजेपी के नेता के लक्ष्मण कोरोना संक्रमित

हैदराबाद : पूर्व मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता जे गीता रेड्डी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी दी। गीता रेड्डी ने आगे बताया कि उनके पति रामचंद्र रेड्डी भी पॉजिटिव पाये गये हैं। दोनों होम आइसोलेशन में है।

डॉक्टरों के सलाह के अनुसार उनका इलाज चल रहा है। इस समय वह स्वस्थ है। गीता रेड्डी ने हाल ही में उनसे मिलने वालों को सलाह दी है कि वे मेडिकल टेस्ट करवा लें।

बीजेपी के नेता लक्ष्मण कोरोना संक्रमित

दूसरी ओर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। उनका इलाज सिकंदराबाद के यशोदा अस्पताल में चल रहा है।

पता चला है कि लक्ष्मण को दो दिन पहले बुखार, खांसी और बदन दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया। कोरोना परीक्षण किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। लक्ष्मण ने सुझाव दिया कि हाल ही में जो लोग उनसे मिले हैं वे कोरोना परीक्षण करावे लें।

लक्ष्मण के स्वस्थ होने की कामना करते हुए पूजा-अर्चना

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने फोन पर लक्ष्मण से बातचीत की। उनके जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना की। मुशीराबाद निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा नेता, कार्यकर्ता और पार्षदों ने लक्ष्मण के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हुए मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X