कॉकरोच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दीपके पर बदमाशों का हमला, जवाब में सीजेपी कार्यकर्ताओं ने भाग रहे गुंडों की कर दी पिटाई (वीडियो)

हैदराबाद/जयपुर: नीट परीक्षा के पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी की समस्याओं पर केंद्र और राज्य सरकारों के रवैये के विरोध में जयपुर के शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में आज बड़े पैमाने पर आंदोलन किया गया।

हालांकि, इस आंदोलन के दौरान बदमाशों ने अभिजीत दीपके पर चेहरे पर थप्पड़ों से अचानक हमला किया। कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावर वहां से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़कर पिटाई कर दी।

Also Read-

गौरतलब है कि पिछले महीने भी अभिजीत दीपके को वॉट्सऐप के जरिए अज्ञात लोगों से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। उस समय कुछ लोगों ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने की भी कोशिश की थी। ऐसे में जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। इसके चलते बदमाशों का हमला करना ध्यान देने वाली बात है। फिलहाल हमले से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X