CM KCR ने लिया इफ्तार डिनर में हिस्सा, बोले- “अच्छे नहीं हैं देश में हालात, इलाज करना जरूरी हैं”

हैदराबाद : मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि तेलंगाना में हालात बेहतरीन हैं। मगर देश में हालात अच्छे नहीं हैं। इसका इलाज करना बहुत जरूरी है। केसीआर ने शुक्रवार शाम को एलबी स्टेडियम में सरकार की ओर से प्रायोजित इफ्तार डिनर में हिस्सा लिया।

इस दौरान सीएम ने कहा कि कुछ साल पहले तक तेलंगाना में पीने का पानी नहीं था। अब सबके सहयोग से स्थिति बदल गई है। केसीआर ने कहा कि तेलंगाना तेज गति विकास की ओर कदम बढ़ा रहा है। आज पूरा देश अंधेरे में है। मगर तेलंगाना बिजली की रोशनी से जगमगा रहा है।

केसीआर ने बताया कि अल्पसंख्यक बच्चों के लिए उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों का निर्माण करके सभी सुविधाएं प्रदान की गई है। उन्होंने मांग की कि तेलंगाना सरकार की तरह ही पूरी देश में अल्पसंख्यक बच्चों के लिए उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों का निर्माण करके सभी सुविधाएं प्रदान किया जाये।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी मुस्लिम समुदाय को रमजान मुबारक दी। केसीआर ने न केवल तेलंगाना के मुस्लिम लोगों को बल्कि देश के सभी मुसलमानों को रमजान की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि अंत में आप सभी से एक ही निवेदन है कि भूतों का खेल ज्यादा दिन तक नहीं चलता। ऐसा लगता है कि कुछ दिनों के लिए उनका चलता है। लेकिन अंत में इंसानियत की ही जीत होती है। मानवता कभी नष्ट नहीं होती। उसी मानवता की नींव पर एक दूसरे की मदद करना जारी रखते हैं। केसीआर ने कहा कि दोस्ताना और प्यार भरी जिंदगी सभी को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X