हैदराबाद शहर में दर्दनाक हादसा, छात्रावास की इमारत की छत से गिरकर बीटेक छात्रा की मौत

हैदराबाद: शहर के वनस्थलीपुरम में दर्दनाक हादसा हुआ है। इंजीनियरिंग की एक छात्रा रम्या ने अपने दोस्तों से बात करते हुए छात्रावास की इमारत की छत से गिर जाने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रम्या के पिता शोभन वनपर्ती जिला मुख्यालय के रेडी-मिक्स वाहन के चालक रूप में कार्यरत हैं। उसका परिवार पिछले कुछ समय से उप्पल में रह रहा है। शोभन की बेटी रम्या (21) हैदराबाद के इब्राहिमपट्टनम के श्रीदत्त इंजीनियरिंग कॉलेज में तीसरे साल की पढ़ाई कर रही है।

उप्पल से कॉलेज दूर होने के कारण वह कुछ समय से बीएन रेड्डी नगर स्थित लक्ष्मी दुर्गा महिला छात्रावास में रहकर कॉलेज जा रही है। शनिवार की रात रम्या हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर रेलिंग पर बैठकर अपने दोस्तों से बात कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X