पुराने शहर में बोनालु उत्सव की धूम, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने लाल दरवाजा मंदिर में बोनम अर्पित किया

हैदराबाद: पुराने शहर में बोनालु उत्सव हर्ष उल्लास, भक्तिभाव और भव्य रूप से जारी हैं। शहर के देवी माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हैं। मंदिरों के सामने श्रद्धलुओं की लंबी-लंबी कतारें हैं।

इसी क्रम में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने लाल दरवाजा सिंहवाहिनी महाकाली मंदिर में देवी माता को बोनम अर्पित किया। इस अवसर पर सिंधु ने कहा कि वह हर साल माता के दर्शन करने आती है। पिछले साल कोरोना के कारण नहीं आ सकी थी। वह आज लंदन जा रही है। देवी माता के दर्शन से खुश है।

आपको बता दें कि आयोजकों ने लाल दरवाजा सिंहवाहिनी महाकाली के मंदिर को सुंदर ढंग से सजाया है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ हैं। बोनम चढ़ाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़ रहे हैं।

संबंधित खबर:

बोनालु त्योहार के चलते पुलिस ने पुराने शहर में व्यापक बंदोबस्त किया है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए लाल दरवाजा के आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंध लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X