थाने में बंद बंडी संजय को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का फोन, बोले-“आगे बढ़ो, हम हैं तुम्हारे साथ”

हैदराबाद: तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष और करीमनगर के सांसद बंडी संजय अब भी थाने में बंद है। इसके विरोध में करीमनगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता आंदोलन पर उतर आये। पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया। इसके चलते करीमनगर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

इसी बीच तेलंगाना में कर्मचारियों और शिक्षकों को संघर्ष बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व संज्ञान में लिया है। बीजेपी राष्ट्रीय नेतृत्व पुलिस के दुर्व्यवहार और अवैध गिरफ्तारी से नाराज है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंडी संजय को फोन किया। कार्यालय के कर्मचारियों ने नड्डा को बताया कि बंडी संजय अब भी पुलिस की हिरासत में है।

संबंधित खबर :

तेलंगाना : बीजेपी के अध्यक्ष बंडी संजय के जागरण दीक्षा पर पुलिस का ओवर एक्शन, रात भर तनाव

जेपी नड्डा ने जवाब दिया, “संजय जी को मेरी बात बताओ। कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए किया जा रहा बंडी संजय जी की संघर्ष बहुत बड़िया है। मामलों की कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम दर्ज मामलों को देख लेंगे। मामलों के खिलाफ अदालत में लड़ेंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व हमेशा संजय जी के साथ है। आगे बढ़ों हम आपके साथ है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X