Sports News : महिला प्रीमियर लीग नीलामी: स्मृति मंधाना सबसे महंगी, जानिए अन्य खिलाड़ियों की रकम

हैदराबाद : महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए नीलामी 13 फरवरी को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई। ऑक्शन से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने डब्ल्यूपीएल का लोगो जारी किया। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में बिकने वाली पहली क्रिकेटर बनीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा।

आइपीएल की तर्ज पर महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) खेला जाएगा। इसके लिए पहली बार सोमवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं है। मंधाना को रायल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने बोली की टक्कर में मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

इसी क्रम में मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। भारत की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय खिलाड़ी आल राउंडर दीप्ति शर्मा रही हैं। इस खिलाड़ी को यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ में खरीदा है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर युवा शेफाली वर्मा और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व टी20 मैच की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने क्रमश: 2 और 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा है।

आल राउंडर पूजा वस्त्राकर (मुंबई इंडियंस) और ऋचा घोष (आरसीबी) को भी 1.90 करोड़ मिले। यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़, और रेणुका को आरसीबी ने इतनी ही राशि पर खरीदा है। देविका वैद्य को यूपी वारियर्स ने 1.40 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

आरसीबी के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने कहा कि स्मृति को कप्तानी का काफी अनुभव है और वह भारतीय हालात से काफी परिचित हैं इसलिए पूरी संभावना है कि वह कप्तान होंगी। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लौरा वोलवार्ट ऐसे बड़े नाम हैं। अभी तक कोई खरीदार नहीं मिला। पांच संभावित कप्तान मंधाना (आरसीबी), हरमनप्रीत (मुंबई इंडियंस), लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स), बेथ मूनी (गुजरात जायंट्स) और दीप्ति शर्मा (यूपी वारियर्स) हैं।

महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत अगले महीने होने जा रही है। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया है कि महिला प्रीमियर लीग 4 मार्च से 26 मार्च के बीच मुंबई में खेली जाएगी। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज़ की ख़बर के मुताबिक़, महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई और अहमदाबाद की टीम के बीच खेले जाने की संभावना है। (ऐजिंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X