आर्य समाज: श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह का भव्य आयोजन, आयोजकों ने किया यह आह्वान

हैदराबाद: आर्य समाज महर्षि दयानंद मार्ग, सुल्तान बाजार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 23 से 29 अगस्त तक श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह का समारोह पूर्वज मनाया जाएगा।

MIDHANI

यजुर्वेद परायण यज्ञ सुश्री माता निर्मला “योग भारती जी” के ब्रह्मत्व में किया जाएगा और ऋत्विज डॉ मैत्रेयी शास्त्री जी एवं आचार्य राघव वेदपाठी जी के नेतृत्व में होंगे। यज्ञ प्रातः काल 7 से 8 बजे तक और सायं काल 5 से 6 बजे तक होगा।

श्रावणी सप्ताह कार्यक्रम पर पोस्टर जारी करते हुए पण्डित रविन्द्र शास्त्री, श्रीमती भवानी, सोमनाथ आर्य, रामचन्द्र राजू, प्रदीप जाजू और भक्त राम

आयोजकों ने आगे बताया कि वेदोपदेशक होंगे आर्य जगत के प्रसिद्ध वेदों के विद्वान आचार्य शैलेश मुनि सत्यार्थी जी। आप हरिद्वार उत्तराखंड से विशेष रूप से इस प्रचार सप्ताह के लिए पधार रहे हैं। वेदोपदेश प्रात: काल 8 से 9 बजे तक रहेगा और सायं काल का समय 7.15 से 8.15 तक रहेगा।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध वैदिक भजनोपदेशक पंडित सुमित्र अंगिरस आर्य जी, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से पधार रहे हैं और उनके मनोहर भजन सुनने को मिलेंगे। प्रात: काल 8 से 8:30 बजे तक और शाम 6.15 से 7.15 तक रहेगा। सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से विनम्र निवेदन है कि इस श्रावणी वेद प्रचार सप्ताह में अधिक से अधिक संख्या में परिवार और मित्रों सहित सम्मिलित होकर पर्व को गौरव प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X