दर्दनाक हादसा: लड़की ने बस की खिड़की के बाहर रखा सिर, पलक झपकते ही जो नहीं होना था हो गया वही

अमरावती : आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। लड़की की थोड़ी सी लापरवाही के कारण आखिरकार उसकी जान चली गई। पलक झपकते ही जो नहीं होना था वही हो गया। यह हादसा कर्नूल जिले के श्रीशैलम के पास नल्लमला घाट रोड पर हुआ।

बस में यात्रा के दौरान लड़की की लापरवाही से उसकी जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, आरटीसी सुपर लग्जरी बस में सफर कर रही एक लड़की सिर को बस की खिड़की के बाहर रखकर सो गई। इसी दौरान मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही लॉरी युवती के सिर से जोर से टकराई।

इस हादसे में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख बस चालक ने तुरंत बस को रोका और पुलिस को इस घटना के बारे में खबर कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मुआयना किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X