जंगल में गया शिकार करने, गुफा में गिर फोन, उसे निकाले के प्रयास फंस गया हाथ, दो दिन से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

हैदराबाद: कामारेड्डी जिले में जंगल में शिकार करने गया राजू नामक व्यक्ति बड़े-बड़े पत्थरों के बीच फंस गया। राजू को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। किसी वक्त बाहर निकाला जा सकता है राजू।

मिली जानकारी के अनुसार, कामारेड्डी जिले के रामारेड्डी मंडल के कन्नपुरम के पास वन क्षेत्र में मंगलवार शाम को राजू नामक व्यक्ति शिकार करने गये थे। शिकार करने के लिए गुफा में जाने की कोशिश की। इसी क्रम में उसका फोन नीचे गिर गया। फोन को निकालने के प्रयास में उसका हाथ पत्थरों के बीच गहराई में जाकर फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की मगर वो विफल हो गये। इसके चलते उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

सुचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, राजस्व व वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गये। बुधवार दोपहर 3 बजे शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों ने कहा कि उसका हाथ दो शिलाखंडों (पत्थर) के बीच फंस हुआ है। बाहर निकालने का कार्य जारी है। भारी क्रेन की मदद से समानांतर खुदाई की जा रही है। कामारेड्डी एएसपी अन्योन्या और डीएसपी सोमनाथ बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उसे पानी और जूस दिया जा रहा है। राजू के बेटे ने गुफा में फंसे बाप से बात की। उसने बेटे को चिंता नहीं करने और हिम्मत से रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि राजू को बाहर निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X