घर से ही लर्नर लाइसेंस टेस्ट, RTO दफ्तर जाने की नहीं जरूरत, पढ़ें प्रक्रिया की पूरी जानकारी

हैदराबाद : वाहन चलाना सीखने से पहले अनिवार्य रूप से लिखनी पड़ने वाली लर्नर लाइसेंस परीक्षा (LLT) को अब घर से ही लिखने का मौका देने के लिए तेलंगाना परिवहन विभाग कसरत कर रहा है। इसके लिए सारथी न्यू लर्नर लाइसेंस परीक्षा प्रणाली के साथ AI आधारित तकनीकी जांच प्रक्रिया जारी है। इस नई प्रणाली में उम्मीदवार के चेहरे को पहचानने वाली फेशियल रिकग्निशन तकनीक से व्यक्तिगत सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा के समय गड़बड़ी करने पर तुरंत पकड़ने के लिए विशेष सिस्टम बनाए हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं सफल रहीं तो हफ्ते भर में ही इस प्रणाली को लागू करने का परिवहन विभाग सोच रहा है।

फिलहाल लर्नर लाइसेंस परीक्षा लिखनी हो तो उम्मीदवारों को संबंधित परिवहन कार्यालयों में जाना पड़ता है। नई प्रणाली लागू होने से ये परेशानियां कम होंगी। घर से ही कंप्यूटर या लैपटॉप से परीक्षा लिखने का मौका मिलेगा। हालांकि परीक्षा पारदर्शी और नियमों के मुताबिक हो इसके लिए सुरक्षित ब्राउज़र और रीयलटाइम उम्मीदवार सत्यापन अनिवार्य किया जाएगा। परीक्षा के समय उम्मीदवार कैमरे के सामने न दिखे, बीच में दूसरा व्यक्ति आए और तकनीकी रुकावट आए तो सिस्टम तुरंत चेतावनी जारी करता है। दूसरी वेबसाइट खोलने की कोशिश करने पर भी निगरानी सिस्टम पहचान लेता है।

परीक्षा लिखने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि विवरण से लॉगिन करना होगा। बाद में फेशियल वेरिफिकेशन से उम्मीदवार की पहचान तय किया जाएगा। परीक्षा चलने तक AI आधारित सिस्टम उम्मीदवार की गतिविधियों पर नजर रखता है। फेशियल वेरिफिकेशन कई बार फेल होने पर OTP भेजेंगे। वह OTP दर्ज करने के बाद उम्मीदवार को नजदीकी RTO कार्यालय में जा कर परीक्षा लिखने का मौका होगा।

यह भी पढ़ें-

परीक्षा में सवालों की स्थिति आसानी से पहचानने के लिए रंगों की प्रणाली भी लाई जाएगी। एक सवाल का जवाब दर्ज करने पर ग्रीन रंग में दिखेगा। सवाल देख कर जवाब न देने पर रेड रंग और अभी न देखे सवालों के लिए व्हाइट रंग दिखेगा। इससे उम्मीदवार कितने सवालों के जवाब दिए और कितने सवाल बचे आसानी से जान सकेंगे।

परीक्षा पूरी होते ही उम्मीदवार ने कितने सवालों के सही जवाब पहचाने इसका रिजल्ट बताया जाएगा। परीक्षा में क्वालिफाई करने वालों को तुरंत QR कोड वाला लर्नर लाइसेंस (LLR) जारी होगा। यह प्रणाली आने से परिवहन कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत घटने के साथ समय भी बचेगा। परिवहन विभाग सोच रहा है कि उसी समय तकनीकी निगरानी से परीक्षाओं में गड़बड़ी पर रोक लगाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar