तेलंगाना सिटिजन्स काउंसिल की एक और बड़ी पहल, राष्ट्रीय एकता दिवस पर इन तीन महान विभूतियों को पुरस्कार-2026 प्रदान

हैदराबाद : राष्ट्रीय एकता दिवस हमें विभिन्न भाषाओं, धर्मों और संस्कृतियों से जुड़े लोगों के बीच एकता, अखंडता, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देता है। यह बात तेलंगाना विधान परिषद के उपसभापति एवं पूर्व सांसद डॉ. बंडा प्रकाश ने कही है। डॉ. प्रकाश शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर तेलंगाना सिटिजन्स काउंसिल की तेलंगाना राज्य शाखा द्वारा तेलंगाना विधान परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और संबोधित किया।

बंडा प्रकाश ने आगे कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें भारत के लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है, ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता का संदेश देने वाला राष्ट्रीय एकता दिवस राष्ट्र निर्माण में एकता के महत्व को दर्शाता है।

प्रमुख शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद् डॉ. लायन कोमटिरेड्डी गोपाल रेड्डी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा प्रदर्शित आदर्श, साहस और दृढ़ संकल्प आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें-

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तेलंगाना सिटिजन्स काउंसिल के राज्य अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश को एकजुट करने में सरदार वल्लभभाई पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने वर्ष 1991 में मरणोपरांत सरदार वल्लभभाई पटेल को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं बैरिस्टर के रूप में पटेल के आदर्श, साहस और समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।

इस अवसर पर तेलंगाना सिटिजन्स काउंसिल की ओर से तीन विशिष्ट व्यक्तियों को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया और बधाई दी गई। पुरस्कार और सम्मान पाने वालों हैं- मडिगाला विजयभास्कर रेड्डी (भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार समिति की तेलंगाना राज्य शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी), कर्रोल्ला चंद्रय्या मुदिराज (रंगारेड्डी जिले के महेश्वरम विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ टीआरएस नेता एवं समाजसेवी) और सैयद अब्दुल मुतकीबीर (प्रमुख शिक्षाविद एवं माउंट मर्सी स्कूल के Correspondent)। मुख्य अतिथि डॉ. बांडा प्रकाश ने इन तीनों पुरस्कार विजेताओं को शॉल, स्मृति चिह्न, पुष्पमाला एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा राष्ट्रीय एकता पुरस्कार-2026 प्रदान किए।

यह भी पढ़ें-

इस कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के प्रमुख अधिवक्ता एवं तेलंगाना सिटिजन्स काउंसिल के राज्य सचिव अधिवक्ता मोहम्मद अत्ता शरीफ, उपाध्यक्ष कुंभर्ती रवींद्र, समन्वयक श्रीमती मीगडा सपना राजेश, हेलो एसेस डीच, जी. वेणुगोपाल, बी. सूर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar