4th T20 : टॉस जीतकर फिर भारत ने चुना बॉलिंग, ये हैं दोनों टीमें, फिर भी टीम इंडिया का पलड़ा है भारी

ऑकलैंड : ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हो रहे चौथे T20 मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर फील्डिंग (बॉलिंग) ली है। पहले ही सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर चुकी इंडियन टीम, इस मैच में जीत कर क्लीन स्वीप के लक्ष्य से उतरेगी.. वहीं कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर इज्जत बचाने के लिए लड़ने को तैयार हुआ।

इस अवसर पर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा.. हमने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया, पिछले मैचों का ट्रेंड यहां भी फॉलो कर रहे हैं.. पहली गेंद से हमारे बैटर्स पॉजिटिव सोच और शानदार एग्जीक्यूशन से प्रभावित किया। ईडन पार्क में हवा तेज है और मौसम और ठंडा है। जो भी हो मैदान में बेरहम (Ruthless) होकर खेलना बहुत जरूरी है। खिलाड़ियों को यही बात साफ तौर पर कहा गया है। हमारी टीम अच्छे जोश में है। इस पिच पर ‘एक्स्ट्रा’ बाउंस व सीम मूवमेंट मिलेगा। फाइनल टीम में दो बदलाव किए है। वैभव की जगह ईशान किशन, भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव टीम में आए हैं।

कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा.. आज एक और नई शुरुआत करेंगे। यहां पिच पर थोड़ा अतिरिक्त बाउंस मिलेगा, बैटिंग के लिए भी काफी अनुकूल दिख रही है। एक बार क्रीज पर जम गए तो रन बनाना आसान होगा। हमारे बैटर्स पिछले मैचों में अच्छा खेले हैं। आज हवा का असर ज्यादा होने से कैच पकड़ना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पावरप्ले में भारत आक्रामक खेलता है इसलिए हमारी योजनाओं पर चर्चा की है। टीम में एक बदलाव किया गया है। काइल जैमीसन की जगह नाथन स्मिथ फाइनल टीम में आये है।

Also Read-

दोनों टीमें

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar