लखनऊ/हैदराबाद : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) के पास एक मकान के जमीन में तीन ड्रम भरे करोड़ों रुपये का रकम गाड़े जाने की घटना से हड़कंप मच गया। उन ड्रमों को काले प्लास्टिक कवर से लपेट कर सावधानी से जमीन में गाड़ा जाना हैरान करने वाली घटना है।
भाइयों के बीच झगड़ा
दो भाइयों द्वारा चुपचाप छिपाए इस काले धन को पुलिस ने जब्त किया। हाल ही में ग्रामीणों और इन भाइयों के बीच झगड़ा होने से यह मामला सामने आया। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के गंगानगर जोन, नवाबगंज थाने के रामनगर (बरायपुर) गांव में यह घटना हुई।
पुलिस छापा मारा
एक मकान के कमरे में करीब 5 मीटर गहराई में तीन बड़े प्लास्टिक ब्लू ड्रम में भारी मात्रा में नकदी छिपा कर रखे होने की सूचना पर नवाबगंज और सोरांव पुलिस स्टेशनों की संयुक्त पुलिस टीम ने छापा मारा। इसी क्रम में घर के एक कमरे में हाल ही में खुदाई होने का शक होने पर, पुलिस ने मजदूरों से खुदवाया तो अंदर तीन प्लास्टिक ड्रम निकले।
यह भी पढ़ें-
500 रुपये के नोटों के बंडल
इन ड्रमों को काले प्लास्टिक कवर से लपेट कर सावधानी से जमीन में गाड़ा गया था। उन्हें खोल कर देखा तो 500 रुपये के नोटों के बंडलों से भरे हुए थे। अनुमान है कि इनमें 5 से 10 करोड़ रुपये तक हो सकती है। पैसे की गिनती के लिए इनकम टैक्स (IT) विभाग और अन्य वित्तीय जांच संस्थाओं को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही सही रकम कितनी है इसका पता चल पाएगा।
शक
यह मकान राकेश यादव और राजेश यादव नामक भाइयों का है। वे पहले पुणे में सामान्य नौकरियां करते थे। 2020 में कोविड लॉकडाउन के समय नौकरियां छोड़ कर अपने गांव लौट आए। गांव आने के बहुत कम समय में ही उन्होंने एकड़ों जमीन, ट्रैक्टर खरीदना और अंधाधुंध पैसे खर्च करना शुरू किया। यह देखकर ग्रामीण हैरान हो गये कि एक सामान्य नौकरी करने वालों के पास इतना पैसा कहां से आया। इसके साथ ही हाल ही में ग्रामीणों और इन भाइयों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े के बारे में एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर इनके पास भारी काला धन होने की शिकायत की।
केस दर्ज
स्थानीय व्यक्ति की सूचना के आधार पर छापा मारने वाली पुलिस ने नकदी जब्त किया और उस मकान को सील कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिवार के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह बार-बार जवाब बदल रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है। प्रयागराज में इस मामले को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।
