फोटो कैप्शन- हैदराबाद में गंदगी और बिना लाइसेंस के मिठाइयां बनाते पकड़े गए कारखानों पर TG Safe और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
हैदराबाद : बिना लाइसेंस के गंदे माहौल में चल रही मिठाई बनाने वाली कंपनियों पर टीजी सेफ और हैदराबाद सिटी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापे मारे। कुल 13 स्पेशल टीमों ने ग्रेटर एरिया के 16 मिठाई बनाने वाले रिटेल यूनिट में जांच पड़ताल की। कम से कम नियमों का पालन न करने वाली पांच कंपनियों को अधिकारियों ने बंद करवाया। अन्य पांच कंपनियों के एफएसएसएआई लाइसेंस सस्पेंड करते हुए कारोबार की गतिविधियों को तुरंत रोकने का आदेश दिया।
जांच में मिलावट के शक में 22 फूड सैंपल जुटाए अधिकारियों ने.. नियमों के खिलाफ करीब 16,86,018 रुपये कीमत के 3,546.5 किलो खाद्य पदार्थों को जब्त करके नष्ट किया। ड्रेनेज लीकेज, गंदे नाले और जंग लगे मशीनों के बीच मिठाइयां बनाना पाया गया। मक्खियां, चूहे, कॉकरोच के साथ कई जगह चूहे की बीट और सड़ी सब्जियां स्टोर करना पाया गया। मिठाइयों पर पुराने अखबार ढकना और एक्सपायर हो चुका कच्चा माल इस्तेमाल करना दिखाई दिया। काटेदान में एसके फूड्स में पैक की गई मिठाइयों पर तो भविष्य की निर्माण तारीखों (31.10.2026) के साथ लेबल प्रिंट करके बेचना अधिकारियों ने पकड़ा।

बिना किसी फूड सेफ्टी लाइसेंस के गंदगी से चला रहे चंपापेट बालाजी स्वीट हाउस, सिकंदराबाद पीजी रोड पर ममता स्वीट हाउस, लक्ष्मीगूड़ा में एसके फूड्स, एमजे मार्केट हमीदी कन्फेक्शनरीज और चूड़ी बाजार अन्नपूर्णा कैटरर्स को अधिकारियों ने पूरी तरह बंद करवाया। दूसरी ओर सनतनगर में जी पुल्ला रेड्डी स्वीट्स मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में सड़ी सब्जियां, चूहों की बीट, एक्सपायर स्टॉक पकड़कर वहीं 15,03,582 रुपये कीमत के 3,133 किलो स्टॉक को अधिकारियों ने जब्त किया।
Also Read-
वैसे ही, चारमीनार आगरा मिठाई घर रेस्टोरेंट, वनस्थलीपुरम स्वीटोन रुचुलु, शमशीरगंज बालाजी श्रीकिशन मिठाई भंडार और काटेदान में हिरानी फूड्स (मिनर्वा स्वीट्स) के लाइसेंस सस्पेंड करके गतिविधियां रोकने का आदेश दिया। सनतनगर भरत बकलावा और तिम्मापुर कराची बेकरी इंटरनेशनल समेत पहले ही बंद की गई पांच कंपनियों के साथ कुल सात यूनिट को अधिकारियों ने शोकॉज नोटिस जारी किए। सही लाइसेंस के बिना कारोबार करने के लिए इन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू की। दूसरी ओर हिमायतनगर में श्री शगुन मिठाई वाटिका में पाई गई कमियों को सुधारने का आदेश देते हुए इम्प्रूवमेंट नोटिस दिया। अधिकारियों ने साफ किया कि कमियां सुधारने के बाद ही फिर जांच करके अगला फैसला लेंगे।

One thought on “बिना लाइसेंस और गंदगी में चल रहे स्वीट दुकानों पर छापा – 5 यूनिट सील, 5 के लाइसेंस रद्द, 3,500 किलो से ज्यादा माल जब्त”