हैदराबाद: बंगाल की खाड़ी में बना अर्नब तूफान विशाखापत्तनम से 610 किमी, काकीनाडा से 690 किमी, मछलीपट्नम से 790 किमी और बापटला से 860 किमी दूर केंद्रित है। एपी आपदा प्रबंधन संस्था के एमडी प्रखर जैन ने मीडिया को यह जानकरी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार-मंगलवार आधी रात तक गंभीर तूफान में और मंगलवार तक अति गंभीर तूफान में बदलने का अनुमान है। बुधवार सुबह बापटला-विशाखा के बीच तट से टकराने की संभावना बताई जा रही है। इन तीन दिनों तक लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
अर्नब तूफान का असर काकीनाडा जिले पर भी रहने का अनुमान है। कलेक्टर हरेन्द्र प्रसाद ने सलाह दी है कि इस जिले में तूफान के टकराने की संभावना है। इसीलिए लोग सतर्क रहें। अर्नब के गंभीर तूफान में बदलने की संभावना है। इसलिए एहतियाती कदम के तौर पर 6 तूफान केंद्रों में तटीय लोगों को शिफ्ट करेंगे। मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने न जाएं, अगर गए हों तो तुरंत वापस आ जाएं। तूफान के तट से टकराते समय तेज हवाएं चलेंगी.. लोग सतर्क रहें। पहले से ही NDRF, SDRF टीमों को तैयार रखा है।

कलेक्टर हरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि काकीनाडा जिले में 24 घंटे उपलब्ध रहने वाला कंट्रोल रूम बनाया है। किसी प्रकार की मदद चाहिए तो कंट्रोल रूम नंबर 08842356801 और 9849903879 पर संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर ने सलाह दी है कि काकीनाडा जिले के लोग सतर्क रहें। हो सके तो यात्रा न करें, एहतियात के तौर पर पीने का पानी, भोजन और टॉर्च लाइट तैयार रखें। इतना ही नहीं तूफान की चेतावनी, भारी बारिश के अनुमान के साथ मंगलवार (अक्टूबर 28) और बुधवार (अक्टूबर 29) को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें-
डॉक्टर बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिला कलेक्टर डॉक्टर महेश कुमार ने अर्नब तूफान की चेतावनी के साथ लोगों को सतर्क किया है। हर किसी को मौसम विभाग के निर्देशों पर ध्यान देते हुए उनका पालन करना चाहिए। मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने न जाएं, खासकर तटीय और निचले इलाकों के लोग सतर्क रहें। कलेक्टर महेश कुमार ने बताया कि कोनसीमा जिले में भी दो दिन तक स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां दी जा रही हैं। साथ ही जिले के सभी लोगों से सहयोग करने और 48 घंटों तक जरूरत होने पर ही बाहर निकलने की अपील की। कोई मदद चाहिए तो कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क करें। जिला कंट्रोल रूम नंबर – 08856293104, अमलापुरम RDO कार्यालय – 08856233208, रामचंद्रपुरम RDO – 08857245166 और कोत्तापेटा RDO – 9989855444 पर संपर्क करने की सलाह दी।
