मिश्र धातु निगम लिमिटेड ने जीई एयरोस्पेस से किया S-400 का अनुमोदन प्राप्त, मिधानि ने जताया आभार और दिया यह आश्वासन

भारतीय विनिर्माण और सामग्री उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि!

हैदराबाद : मिश्र धातु निगम लिमिटेड (MIDHAN) भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसे जीई एयरोस्पेस से विभिन्न प्रकार के रासायनिक, यांत्रिक और धातुकर्मीय परीक्षणों के लिए इंडिपेंडेंट एंड इंटरनेशनल मेटैलिक मटेरियल लेबोरेटरी (S400) अनुमोदन प्राप्त हुआ है।

यह प्रतिष्ठित मान्यता गुणवत्ता, तकनीकी उत्कृष्टता और धातु सामग्री के परीक्षण एवं योग्यता निर्धारण में वैश्विक मानकों के प्रति मिधानि की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह उपलब्धि वैश्विक एयरोस्पेस उद्योग के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में मिधानि की स्थिति को और मजबूत करती है तथा उन्नत सामग्रियों के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read-

हम जीई एयरोस्पेस द्वारा हम पर जताए गए विश्वास और सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही, हम अपनी समर्पित टीम के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी विशेषज्ञता और प्रतिबद्धता ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। हम वैश्विक एयरोस्पेस इकोसिस्टम में भारत की क्षमताओं को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X