चोट के कारण दूसरे T20 से ईशान बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका…

हैदराबाद/क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड के साथ क्राइस्टचर्च क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को होने वाले दूसरे T20 मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम तैयारी कर रही है। पहले मैच में ईशान किशन के चोटिल होने से, पिछले कुछ सीरीज से बेंच तक ही सीमित रहे 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के फाइनल टीम में डेब्यू करने के मौके साफ तौर पर दिख रहे हैं।

दायीं जांघ की मांसपेशी में चोट के कारण ईशान इस मैच से बाहर होने की पुष्टि भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक और BCCI ने आधिकारिक तौर पर की है, जिससे वैभव की एंट्री को लेकर हर तरफ उत्सुकता बनी हुई है।

कोच सितांशु कोटक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईशान किशन को ग्रोइन स्ट्रेन है। उसके कल के मैच के लिए उपलब्ध होने की संभावना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेडिकल टीम की सलाह के अनुसार वैभव सूर्यवंशी के फाइनल टीम में आने के मजबूत मौके हैं। इंग्लैंड टूर, जिम्बाब्वे सीरीज, एशियन गेम्स में धमाल मचाने वाले वैभव को वेस्टइंडीज सीरीज में पूरी तरह बेंच पर ही बैठना पड़ा था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरने का चांस मिलना खास बात है।

यह भी पढ़ें-

वैभव सूर्यवंशी को फाइनल टीम में लेने पर भारत को बैटिंग ऑर्डर में कुछ बदलाव करने होंगे। पहले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे संजू सैमसन अपनी जगह बदलकर तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करने के मौके ज्यादा दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar