Asian Para Games-2026 : भारत के खाते में चार स्वर्ण, कुल 11 पदकों के साथ धमाल मचाने वाले ये भारतीय पैरा एथलीट

फोटो एआई- निषाद, सौम्या, रिंकू और मोना अग्रवाल सब गोल्ड के साथ!

हैदराबाद/आइची-नागोया : एशिया पैरा गेम्स-2026 में भारत का पदकों का खाता धूमधाम से खुला है। सोमवार को एक ही दिन हमारे पैरा एथलीटों ने 11 पदक जीतना विशेष है। उनमें चार गोल्ड मेडल होना और भी विशेष है। एथलेटिक्स में निषाद, सौम्या, रिंकू ने गोल्ड जीता वहीं शूटर मोना अग्रवाल ने भी गोल्ड जीता। अन्य पांच रजत और दो कांस्य पदक भारत के खाते में आए हैं। आपको बता दें कि पांचवें एशियन पैरा गेम्स 2026 का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया (Aichi-Nagoya) में किया जा रहा है। इसका भारत में सीधा प्रसारण DD स्पोर्ट्स (DD Sports) टीवी चैनल पर दिखाया जा रहा है।

एथलेटिक्स में धमाल

एथलेटिक्स में हमारे पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में तीन गोल्ड मेडल मिलना विशेष है। निषाद कुमार लगातार दूसरी एशिया पैरा गेम्स में भी गोल्ड मेडल के साथ चमके। 2022 खेलों में हाईजंप में गोल्ड जीतने वाले उन्होंने इस बार लॉन्गजंप का गोल्ड जीता। पुरुषों की लॉन्ग जंप T47 कैटेगरी में निषाद ने 7.11 मीटर जंप के साथ विजेता बने। फाइनल में निषाद के अलावा कोई भी 7 मीटर मार्क तक नहीं पहुंच सका। निषाद ने पहले प्रयास में 6.95 मीटर जंप किया जबकि बाकी चार प्रयासों में भी 7 मीटर से ऊपर जंप करना विशेष है।

पुरुषों की जैवलिन थ्रो में पहले दो स्थानों पर हमारे ही एथलीट रहे। F46 कैटेगरी में रिंकू ने 65.11 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता जबकि अजीत सिंह ने 65.02 मीटर थ्रो के साथ रजत जीता। महिलाओं की 1,500 मीटर T12/T13 कैटेगरी में भी भारत ने गोल्ड, सिल्वर जीतना विशेष है। सौम्या ने 5:12.39 सेकंड में रेस खत्म कर विजेता बनी। राधा वेंकटेश ने 5:30.90 सेकंड में लक्ष्य तक पहुंचकर दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल हासिल किया। महिलाओं की 1,500 मीटर वर्ग में ही T11 कैटेगरी में वलसनैनी रवन्नि ने 5:41.85 सेकंड के साथ रेस खत्म कर कांस्य जीता।

शूटिंग में इतिहास रचने वाली मोना-अवनीइन खेलों में शूटिंग में ही भारत को पहला गोल्ड मिला। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 वर्ग में मोना अग्रवाल ने गोल्ड पर निशाना लगाया। 250 स्कोर कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साथ ही अपने प्रदर्शन से एशिया पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाया। दूसरी भारतीय शूटर अवनी लेखरा ने रजत हासिल किया। 249.6 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही। मोना, अवनी ने गोल्ड, सिल्वर जीतकर इतिहास रचा। एशिया पैरा गेम्स इतिहास में शूटिंग में किसी भी वर्ग में भारत का पहले दो स्थानों पर रहना पहली बार है। मोना का यह पहला एशिया पैरा गेम्स मेडल है। अवनी का यह दूसरा पदक है। 2022 खेलों में उसने गोल्ड जीता था.. इस बार रजत से संतोष किया। दोनों ने लॉस एंजिल्स-2028 पैरालिंपिक्स के लिए क्वालीफाई किया।

जूडो में रजत और कांस्यजूडो में भी दो पदक मिले हैं। महिलाओं की J2-52 किलो कैटेगरी में कोकिला ने रजत जीता। फाइनल में वह किर्गिस्तान की आइबिके उलानबेक से हार गई। सेमी में वर्ल्ड चैंपियन यू लियू को हराने वाली कोकिला गोल्ड मेडल मैच में हारकर रजत से संतोष किया। वहीं पिछले खेलों में रजत जीतने वाले कपिल परमार इस बार कांस्य से संतोष किया। पुरुषों की J1-70 किलो कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल मैच में कपिल ने इंडोनेशिया के शिदकी रफली अहनाफ को हराया।

रवि को रजत

पैरा स्विमिंग में भारत ने खाता खोला। पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S14 कैटेगरी में रवि कार्तिक मुडिगन ने सिल्वर मेडल जीता। 56.68 सेकंड में रेस खत्म कर दूसरे स्थान पर रहा। उज्बेकिस्तान के एगोर बोलोटोव ने 52.90 सेकंड के साथ गोल्ड जीता।

पैरा TT में तीन पदक पक्के

पैरा टेबल टेनिस में तीन पदक पक्के हुए। महिलाओं के सिंगल्स में भाविना पटेल, प्राची पांडे, सोनलबेन पटेल सेमी में पहुंचकर मेडल पक्के किए। क्लास 4-5 कैटेगरी में क्वार्टर फाइनल में भाविना ने 3-1 अंतर से चीन की झांग मियाओ पर जीत हासिल की। क्लास-3 कैटेगरी में क्वार्टर्स में सोनलबेन पटेल ने 3-1 अंतर से थाईलैंड की खिलाड़ी असयुत दररात पर जीत हासिल की। क्लास-6 कैटेगरी मैच में प्राची ने 3-1 अंतर से थाईलैंड की ही कनोकपोर्न फातुमचाय पर जीत हासिल की। वे मंगलवार को सेमी में हिस्सा लेंगे। अगर वहां हारे भी तो कम से कम कांस्य पदक मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar