पीने का पानी बर्बाद करने वाले पब का कनेक्शन काटा और ठोका 20 हजार जुर्माना, दी यह चेतावनी तथा सुझाव

हैदराबाद: इस साल सुपर एल नीनो के कारण गंभीर बारिश की कमी की स्थिति बनी हुई है। चिंताएं जताई जा रही हैं खेती को छोड़िए पीने के पानी के लिए भी कमी की स्थिति टल नहीं सकती। सरकार, अधिकारी, विशेषज्ञ सुझाव दे रहे हैं कि पानी को बचाकर इस्तेमाल करना चाहिए। बर्बाद नहीं करना चाहिए। इस पृष्ठभूमि में पीने के पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कड़े कदमों के लिए हैदराबाद जलमंडली अधिकारी आगे आए हैं। चेतावनी दी है कि होटल, रेस्टोरेंट, पब सहित कोई भी पानी का दुरुपयोग करे तो जुर्माने के साथ सप्लाई बंद कर देंगे। स्पष्ट किया है कि टैंकर भी बंद कर देंगे।

इसी क्रम में पीने के पानी को बर्बाद करने वाले जुबली हिल्स रोड नंबर 45 में स्थित फोर फादर्स पब को झटका दिया। 20 हजार रुपये जुर्माना लगाने के साथ पीने के पानी का कनेक्शन भी अधिकारियों ने हटा दिया। इसके साथ कमर्शियल वाटर टैंकर सप्लाई को भी रोक दिया। पीने के पानी को पब परिसर में निर्माण के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसी शिकायत मिलने पर यह कदम उठाए। चेतावनी दी है कि होटल, रेस्टोरेंट, पब पानी बर्बाद करेंगे तो कनेक्शन बंद कर देंगे। अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि पानी की हर बूंद को बचाकर इस्तेमाल करना चाहिए। कहीं भी पानी की बर्बादी हो तो फोटो, वीडियो लेकर 99499 30003 व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत करने का जलमंडली ने सुझाव दिया है। सुझाव दिया है कि त्योहार सीजन में पानी की ज्यादा डिमांड के बीच जनता बचत के उपाय करें।

Also Read-

पीने के पानी का दुरुपयोग कर रहे हैं, ऐसी शिकायत आने से वाटर बोर्ड अधिकारियों ने जुबली हिल्स रोड नंबर 45 में पब की जांच कर, कार्रवाई की। आने वाले गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता पर दबाव बढ़ने की संभावना होने से, पीने के पानी को बचाकर इस्तेमाल करने का नगरवासियों से वाटर बोर्ड ने आग्रह किया है। अपील की है कि खासकर होटल, रेस्टोरेंट, पब, अन्य व्यावसायिक परिसर पीने के पानी को बर्बाद न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar