स्टार म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध और SRH ओनर काव्या मारन की शादी फिक्स, नवंबर में शादी, आपको दिया निमंत्रण

हैदराबाद: स्टार म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर, सनराइजर्स हैदराबाद ओनर काव्या मारन की शादी फिक्स हो गई है। 2026 नवंबर में ये लव बर्ड्स विवाह बंधन से एक होने वाले हैं। पता चला है कि शादी विदेश में होने वाली है। फिलहाल शादी की तारीख ऑफिशियल तौर पर अनाउंस नहीं की है, लेकिन रिसेप्शन डेट पता चली है। 21 नवंबर को चेन्नई के एक होटल में काव्या और अनिरुद्ध का रिसेप्शन समारोह ग्रैंड तरीके से होने वाला है। इसी क्रम में ही अपनी बेटी के रिसेप्शन समारोह में आने के लिए सीएम रेवंत रेड्डी को काव्या मारन के पैरेंट्स एवं सन ग्रुप चेयरमैन कलानिधि मारन दंपति ने आमंत्रित किया।

16 अक्तूबर को हैदराबाद जुबली हिल्स में सीएम रेवंत के निवास पर कलानिधि मारन दंपति ने 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाले अपनी बेटी के विवाह रिसेप्शन समारोह में आने के लिए इन्वाइट किया। इस मौके पर नवविवाहित जोड़े को सीएम रेवंत ने पहले से शुभकामनाएं दीं। साथ ही कामना की कि उनका वैवाहिक जीवन सुख-शांति से बीते।

काव्या मारन और अनिरुद्ध की शादी की बात सोशल मीडिया पर हमेशा हॉट टॉपिक ही है। ये दोनों प्यार में हैं। पिछले कुछ दिनों से जोरदार प्रचार हो रहा है कि जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, शादी की खबरों को काव्या मारन ने या अनिरुद्ध ने अब तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। इससे इनकी शादी के टॉपिक पर सस्पेंस जारी ही है।

इसी क्रम में काव्या के पैरेंट्स सीएम रेवंत रेड्डी से मिलकर 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाले अपनी बेटी काव्या और अनिरुद्ध के रिसेप्शन समारोह में आने के लिए आमंत्रित करने से ये दोनों शादी करने वाले हैं यह ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म हो गया। इससे काव्या और अनिरुद्ध की शादी से जुड़ी अफवाहों पर विराम लगा। दूसरी तरफ जल्द ही शादी करने वाले काव्या व अनिरुद्ध को कई गणमान्य व्यक्ति शुभकामनाएं दे रहे हैं।

BRS के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट कलानिधि मारन और उनकी पत्नी ने हैदराबाद में KTR से मुलाकात की और 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाले वेडिंग रिसेप्शन में आने के लिए आमंत्रित किया। सोशल मीडिया पर ताजा प्रचार यह है कि उनकी शादी 10 -11 नवंबर को ग्रीस में होगी।

गौरतलब है कि ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ सॉन्ग से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले अनिरुद्ध बाद में तमिल और हिंदी फिल्मों में कई हिट गानों से स्टार म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में पहचान बनाई। जेलर, जर्सी, जवान, लियो जैसी कई फिल्मों को उन्होंने दिया संगीत बहुत सराहा गया। काव्या सन ग्रुप चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी है। IPL मैचों के समय ग्राउंड में अपने अंदाज में हावभावों से पॉपुलर हुईं। कलानिधि मारन द्वारा निर्मित जेलर, बीस्ट, रायन जैसी फिल्मों को अनिरुद्ध ने संगीत दिया है।

One thought on “स्टार म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध और SRH ओनर काव्या मारन की शादी फिक्स, नवंबर में शादी, आपको दिया निमंत्रण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar