इंतजार की घड़ी खत्म, लो आ गया हैदराबाद में आरटीसी और मेट्रो कॉमन पास, अब कर सकते हैं एक ही कार्ड से दोनों में सफर, पढ़ें इसके रेट

हैदराबाद : ग्रेटर हैदराबाद सीमा के यात्रियों के लिए टीजीएसआरटीसी और हैदराबाद मेट्रो रेल ने संयुक्त रूप से अच्छी खबर दी है। बसों और मेट्रो ट्रेनों में अलग-अलग टिकट लेने की जरूरत न पड़े इसके लिए कॉमन पास सिस्टम शुरू किया है। इसके साथ सिटी बसों में पेपरलेस सफर के लिए ‘मी टिकट’ मोबाइल ऐप आरटीसी ने उपलब्ध कराया है। शुक्रवार (02 अक्टूबर को) प्रजाभवन में आरटीसी- मेट्रो कॉमन पास और मी टिकट ऐप को डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्क, मंत्री विवेक वेंकटस्वामी, श्रीधर बाबू, पोन्नम प्रभाकर शुरू करेंगे।

आरटीसी-मेट्रो कॉमन पास की जानकारी

कोर अर्बन रीजन (कूर) सीमा के यात्रियों के लिए यह कॉमन पास लाए हैं। सभी मेट्रो स्टेशनों पर यह कार्ड जारी करेंगे। पहली बार कार्ड लेने पर 100 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट वसूल करेंगे। कार्ड वापस देने पर वह 100 रुपये वापस देंगे। आउटर रिंग रोड के अंदर चलने वाली सभी तरह की आरटीसी सिटी बसें (पुष्पक एसी को छोड़ कर), तीन कॉरिडोर की मेट्रो ट्रेनों में यह पास काम करेगा।

संबंधित खबर-

ओपन टिकट सिस्टम

दूसरी तरफ सिटी बसों में पेपरलेस सफर के लिए ‘मी टिकट’ ऐप शुरू किया है। इस ऐप के जरिए ओपन टिकट सिस्टम लागू कर रहे हैं। यात्री अपने फोन से ऐप में ही चढ़ने का स्टॉप, उतरने का स्टॉप और टिकट का प्रकार चुन कर डिजिटल तरीके से पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट पूरा होते ही ऐप में डायनामिक क्यूआर कोड टिकट आएगा। सफर के दौरान बस में कंडक्टर को वह डिजिटल क्यूआर कोड दिखा दे तो काफी है। इसी ‘मी टिकट’ ऐप में यात्रियों के लिए खास तौर पर 600 रुपये का डिजिटल वीकली बस पास भी शुरू किया है। यात्री अब बस पास सेंटरों पर लाइन में खड़े होने की जरूरत के बिना, सीधे ऐप के जरिए ही 600 रुपये देकर पास ले सकते हैं। इस पास से एक हफ्ते तक सभी सिटी बसों में अनलिमिटेड सफर कर सकते हैं। इस ऐप में वीकली पास के साथ रोजाना और महीने भर के पास भी उपलब्ध रहेंगे।

पास के चार्ज इस तरह

पास का प्रकार – मेट्रो चार्ज – आरटीसी चार्ज – कुल चार्ज
रोजाना पास 300- रुपये -100 रुपये – 400 रुपये
महीने भर का पास 7,000 रुपये -1,500 रुपये – 8,500 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar