हैदराबाद: सीईओ सुदर्शन रेड्डी ने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत राज्य भर में 92 लाख लोगों को नोटिस दिए गए तो अब तक 65 लाख वोटरों ने नोटिस का जवाब दिया है। रेड्डी ने बताया कि 54 लाख लोगों को अंतिम वोटर लिस्ट में ले आए हैं। 5 नवंबर तक यह प्रक्रिया रहेगी और उससे पहले बाकी वोटरों को भी अंतिम वोटर लिस्ट में लाने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि अब तक हियरिंग नाम की प्रक्रिया होती थी और अब उसकी जगह डॉक्यूमेंट कलेक्ट करना ही रहेगा। खैरताबाद निर्वाचन क्षेत्र में 80 हजार लोगों को नोटिस दिए हैं, नोटिस पाने वालों में 40 फीसदी लोगों को अंतिम वोटर लिस्ट में ले आए हैं।

सीईओ ने कहा कि नोटिस पाने वालों के घर जाकर ही बीएलओ संबंधित दस्तावेज लेंगे। एक जगह बैठ कर वोटरों को बुलाना नहीं होगा और वोटरों के घर जाकर ही जानकारी जुटानी होगी। इस बारे में बीएलओ को पहले ही आदेश दे दिए हैं। नोटिस पाए परिवार के सभी सदस्यों का होना जरूरी नहीं है और एक ही व्यक्ति बाकी परिवार के सदस्यों की जानकारी दे दे तो काफी है।
Also Read-
सुदर्शन रेड्डी कहा कि फॉर्म-6 के लिए डिक्लेरेशन की छूट सिर्फ उन राज्यों को दी गई है जहां एसआईआर पूरा हो गया है। तेलंगाना में एसआईआर अभी जारी होने से फॉर्म-6 के लिए डिक्लेरेशन जरूरी है। नोटिस पाने वालों में कोई पलायन कर गया हो तो ऐसे लोगों को बुलाने की जरूरत नहीं है और ईआरओ ऑनलाइन ही उनसे संपर्क कर प्रक्रिया पूरी करेंगे। लोगों को असुविधा न हो इस तरह एसआईआर प्रक्रिया पूरी करना ईसी का इरादा है।
सीईओ ने बताया कि सर प्रक्रिया की अवधि फिर बढ़ाने का इरादा नहीं है। पहले ही एक बार अवधि बढ़ाने की मांग की थी इसलिए यह संभव नहीं है। मौजूदा अवधि के मुताबिक क्लेम और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर तक है जबकि नोटिस जारी / आपत्तियों के निपटारे के लिए 5 नवंबर तक है। अंतिम वोटर सूची 9 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।
