स्कॉर्पियो में आया चोर गिरोह, गैस कटर से काटकर दो एटीएम में लूटकर ले गये नकद,

हैदराबाद: करीमनगर जिले में चोरों ने रविवार तड़के दो एटीएम में लूटपाट की। स्कॉर्पियो में आए चोरों ने गैस कटर से काटकर नकदी लूट ली। करीमनगर जिला रूरल मंडल के दुर्शेड में SBI एटीएम के साथ-साथ तिम्मापुर में एक और SBI एटीएम में ये घटनाएं हुईं।

दुर्शेड SBI एटीएम में 9,84,600 रुपये जमा किए गए थे, लूट के समय तक 8,85,100 रुपये तक नकदी होने की बात बैंक प्रतिनिधियों ने पहचान की है। दूसरी ओर तिम्मापुर एटीएम में 7,13,400 रुपये लूटे गए। दोनों एटीएम में मिलाकर 15,98,500 रुपये की लूट हुई। पुलिस ने पहचाना है कि बदमाशों ने पहले एटीएम के बाहर, अंदर लगे CCTV कैमरों पर काला स्प्रे मारा। बाद में गैस कटर से एटीएम को तोड़कर 10 मिनट में ही लूट की।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि तिम्मापुर में तड़के 3 बजे लूट करने वाले चोरों ने उसके बाद 3.40 बजे दुर्शेड एटीएम में नकदी चुराई। चोरों ने सिर पर टोपी, चश्मा और मास्क पहना था। इनमें से एक मास्क पहनी महिला के तौर पर CCTV फुटेज में दिख रहा है। फिर भी लेडी गेटअप में पुरुष ने ही यह लूट की होगी।

दिल्ली SB ऑफिस को अलर्ट

देश में SBI एटीएम को तोड़ा जाए या उन्हें तोड़ने की कोशिश की जाए तो दिल्ली के SBI सेंट्रल कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट जाता है। SBI अपने एटीएम की सुरक्षा के लिए ई-सर्विलांस सिस्टम नामक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। एटीएम मशीन में, आसपास विशेष वाइब्रेशन, थर्मल सेंसर, गैस कटर डिटेक्टर और अलार्म लगे होते हैं। इससे दुर्शेड एटीएम में तड़के 3.40 बजे लूट होते ही दिल्ली में हेड ऑफिस को अलर्ट मैसेज गया, तो अधिकारियों ने एटीएम में नकदी लोडिंग व मेंटेनेंस करने वाली CMS इंफो सिस्टम्स लिमिटेड के स्टेट मैनेजर को सूचना दी।

Also Read-

अधिकारियों की सूचना पर CMS संस्था के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने करीमनगर पुलिस को शिकायत दी। हालांकि उससे 40 मिनट पहले ही तिम्मापुर एटीएम में लूट होने के बावजूद कंट्रोल रूम को कोई अलर्ट नहीं गया, इसलिए सुबह उस तरफ गए वॉकर्स के देखने तक एटीएम लूट सामने नहीं आई। DCP वेंकटरमणा, ACP विजय कुमार, CI बोल्लम रमेश व SI अनवर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस को शक है कि स्कॉर्पियो में आए चोरों ने एटीएम में लूट करके मेन रोड से नहीं बल्कि PMJ लुटेरों की तरह नहरों, गांवों की सड़कों से मंचिर्याल और वहां से महाराष्ट्र में प्रवेश किया। अपराध के तरीके को देखकर यह लगता है कि उत्तर प्रदेश गैंग का काम हो सकता है, ऐसा शक जताया जा रहा है। CP के आदेश पर विशेष टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar