गांधी हॉस्पिटल डॉक्टरों की अद्भुत प्रतिभा, 45 साल की गर्भवती महिला का पुनर्जन्म, पढ़ें रोचक खबर

हैदराबाद: जानलेवा स्थिति में पहुंची 45 साल की गर्भवती महिला को गांधी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने नया जीवन दिया। पिछले महीने 27 तारीख को गांधी हॉस्पिटल में भर्ती हुई गर्भवती को अद्भुत इलाज से जान बचाकर शुक्रवार को डिस्चार्ज किया।

पूरा विवरण इस प्रकार हैं – 27 अगस्त को एक डायग्नोस्टिक सेंटर में बेहोश हो गई 45 साल की गर्भवती को गंभीर हालत में गांधी हॉस्पिटल के MICU में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने पाया कि उसे गर्भावस्था के दौरान होने वाली डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाइपोथायरायडिज्म के साथ-साथ दिल से जुड़ी गंभीर पेरिपार्टम कार्डियोमायोपैथी (PPCM) और मेटाबॉलिक एसिडोसिस भी है।

Also Read-

स्थिति गंभीर होने से तुरंत सिजेरियन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। बाद में मैकेनिकल वेंटिलेटर पर रखकर बीपी कंट्रोल किया गया। धीरे-धीरे वेंटिलेटर सपोर्ट हटाने पर वह ठीक हो गई। 3 सितंबर को ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया। शुक्रवार को उसे डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टरों की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar