हैदराबाद : तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) में कर्मचारी लंबे समय से जिस मान्यता प्राप्त संघ चुनाव का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार उसका मुहूर्त तय हो गया है। करीब 10 साल के लंबे अंतराल के बाद TGSRTC में मान्यता प्राप्त मजदूर संघ के चुनाव होने जा रहे हैं। इससे संबंधित चुनाव शेड्यूल श्रम विभाग ने शुक्रवार को जारी किया। इस महीने की 21 तारीख से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और 9 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 17 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
TGSRTC में आखिरी बार 19 जुलाई 2016 को मान्यता प्राप्त संघ के चुनाव हुए थे। असल में 2018 में ही अगले चुनाव होने थे, लेकिन नहीं हुए। इससे मान्यता संघ चुनाव के लिए मजदूर संघ, कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब शेड्यूल जारी होने से TGSRTC में चुनावी हलचल शुरू हो गई है। श्रम विभाग द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार इस महीने की 21 तारीख को चुनाव में लड़ने के लिए यूनियनों की सहमति ली जाएगी।
22 सितंबर को यूनियनों को वोटर लिस्ट दी जाएगी और आपत्तियां ली जाएंगी। 24 सितंबर को वोटर लिस्ट पर आपत्ति दाखिल करने का मौका रहेगा। 25 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट यूनियनों को दी जाएगी। 26 सितंबर को चुनाव लड़ने वाली यूनियनों को चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ फाइनल वोटर लिस्ट रिटर्निंग अधिकारी को दी जाएगी। 29 सितंबर को यूनियनों को डमी बैलेट पेपर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें-
9 अक्टूबर को TGSRTC मान्यता संघ चुनाव की वोटिंग होगी। सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग चलेगी। पोस्टल बैलेट से वोटिंग प्रक्रिया 14 व 15 अक्टूबर को होगी। उसके बाद 17 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किये जाएंगे। इस चुनाव में बहुमत हासिल करने वाले मजदूर संघ को TGSRTC में मान्यता मिलेगी। कुल 11 मजदूर संघों को चुनाव शेड्यूल श्रम विभाग ने भेजा है, ऐसी जानकारी है।
TGSRTC में कई मजदूर संघ होने के बावजूद चुनाव में बहुमत हासिल करके मान्यता पाने वाले संघ को ही संस्था की तरफ से कर्मचारियों की समस्याओं पर आधिकारिक रूप से चर्चा करने का हक रहेगा। कर्मचारियों के वेतन, बोनस, DA, सर्विस नियमों जैसे मुद्दों पर TGSRTC प्रबंधन, राज्य सरकार के साथ बातचीत में ये मान्यता प्राप्त संघ अहम भूमिका निभाता है।
इसके अलावा कर्मचारियों की तरफ से समझौते, अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा में भी मान्यता संघ प्रतिनिधित्व करता है। रीजन, राज्य स्तर पर मान्यता संघों के लिए अलग-अलग बैलेट पत्रों से चुनाव होंगे। रीजन में ऑफिसर स्तर के कर्मचारी को छोड़कर बाकी योग्य TGSRTC कर्मचारी और मजदूर वोट का इस्तेमाल करेंगे। लंबे अंतराल के बाद चुनाव शेड्यूल जारी होने से विभिन्न मजदूर संघ अपने प्रचार को तेज करने के लिए तैयार हो रहे हैं। इस चुनाव में किस संघ को कर्मचारियों का समर्थन मिलेगा। यह सब 17 अक्टूबर को आने वाले नतीजों से तय होगा।
TGSRTC मान्यता संघ चुनाव शेड्यूल
18 सितंबर: चुनाव शेड्यूल जारी
21 सितंबर: यूनियनों की सहमति
22 सितंबर: वोटर लिस्ट देना, आपत्तियां लेना
24 सितंबर: वोटर लिस्ट पर आपत्तियां दाखिल करना
25 सितंबर: फाइनल वोटर लिस्ट
26 सितंबर: यूनियनों को चिन्ह आवंटन, फाइनल लिस्ट रिटर्निंग अधिकारी को देना
29 सितंबर: डमी बैलेट पेपर
9 अक्टूबर: वोटिंग सुबह 5 से शाम 6 बजे तक
14, 15 अक्टूबर: पोस्टल बैलेट वोटिंग
17 अक्टूबर: नतीजों की घोषणा

One thought on “TGSRTC मान्यता प्राप्त संघ के चुनाव का बजा बिगुल, कर्मचारियों में जोश, देखें पूरा शेड्यूल”