पंडित गंगाराम स्मारक मंच की ओर से हैदराबाद मुक्ति दिवस पर विशेष कार्यक्रम, आपको किया जाएगा सम्मानित

हैदराबाद : स्वतंत्रता सेनानी पंडित गंगाराम स्मारक मंच की ओर से हैदराबाद मुक्ति दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल, देवीदीन बाग, कंदास्वामी लेन, सुलतान बाजार में 17 सितंबर को शाम 5 बजे आरंभ होगा। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र निवासी डॉ. नयन कुमार आचार्य, परली बैजनाथ मुख्य अतिथि होगे।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी पंडित विश्वनाथ के परिवार को सम्मान किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी पंडित विश्वनाथ के सुपुत्र वैद्यनाथ और नवासी डॉ. मैत्रेयी शास्त्री को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी आर्य बंधुओं से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Also Read-

आपको बता दें कि सन् 1938 में आर्यन डिफेन्स लीग (आर्य रक्षा समिति) का गठन क्रांतिवीर पंडित गंगाराम जी द्वारा पंडित दत्तात्रेय प्रसाद वकील के नेतृत्व में हुआ था। उसमें पंडित पंडित विश्वनाथ जी, प्रताप नारायण, सोहनलाल, ए. बाल रेड्डी, बंसीलाल व्यास, राजपाल जी ने सक्रिय भाग लिया। स्वतंत्रता सेनानी पंडित विश्वनाथ ने अपने बड़े भाई श्री तुलजा प्रसाद (स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती) एवं विराट पत्रिका के संस्थापक पंडित वेंकटेश्वर शास्त्री के साथ मिलकर छ: आर्य समाजों की स्थापना की और धर्म की रक्षा की। यह वह समय था जबकि ओम का ध्वज फहराना भी एक गंभीर अपराध हुआ करता था।

One thought on “पंडित गंगाराम स्मारक मंच की ओर से हैदराबाद मुक्ति दिवस पर विशेष कार्यक्रम, आपको किया जाएगा सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar