हे भगवान ! गणेश की मूर्ति खरीदने और बेचने वालों की बीच झगड़ा, युवक की मौत और…

हैदराबाद: गणेश की मूर्ति खरीदने गए युवकों और मूर्ति विक्रेताओं के बीच हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना पोचारम आईटी कॉरिडोर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार चौदरीगूड़ा इलाके के कुछ युवक रविवार आधी रात को गणेश की मूर्ति खरीदने के लिए जीडिमेटला के पास मूर्तियों के शेड में गए। वहां मूर्तियां बेचने वालों के साथ दाम और खरीद को लेकर कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।

झगड़े में मूर्तियां बेच रहे राजस्थान के चोगाराम नामक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगने से वहां मौजूद चोगाराम के परिजन और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर जवाबी हमला किया। इस हमले में चौदरीगूड़ा के पसुलादी किरण (34) बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए वहीं पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-

किरण की मौत के बाद हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चौदरीगूड़ा के लोगों ने वरंगल-हैदराबाद नेशनल हाईवे पर आधी रात को रास्ता रोको किया। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हमला करने वालों को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X