हैदराबाद: जुबली हिल्स में नई कार को रोककर पैसे मांगने की घटना पर पुलिस ने किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस महीने की 2 तारीख की रात जुबली हिल्स रोड नंबर 45 में स्थित ट्रू ब्लॉक के सामने चार किन्नरों ने नई कार को रोककर पैसे देने के लिए जबरदस्ती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के आधार पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-
संदेह है कि पीड़ित से क्यूआर कोड स्कैन करवाकर 2 हजार रुपये का डिजिटल पेमेंट करवाया गया। X (ट्विटर) पर ‘मोगैम्बो’ नाम के हैंडल पर यह वीडियो देखने के बाद कांस्टेबल प्रवीण ने इसे उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया। पीड़ित कौन है, कार नंबर क्या है, डिजिटल पेमेंट किसके खाते में गया, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। पुलिस ने कहा है कि किन्नरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

One thought on “नई कार को रोककर 2 हजार वसूल, किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज, कांस्टेबल की मेहनत लाई रंग”