महिला टी20 एशिया कप : श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट जीता, फाइनल में भारत से होगी टक्कर

दुबई: महिला टी20 एशिया कप में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका फाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ ही रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम से उसका आमना-सामना होगा। शुक्रवार को पाकिस्तान के साथ हुए रोमांचक दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने 4 विकेट से जीत हासिल की।

पहले बैटिंग करने उतरी पाक टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बनाए। कप्तान फातिमा सना (47 नाबाद), ओपनर जुल्फिकार (24) ने अच्छा प्रदर्शन किया। चामुडी और चमरी को दो-दो विकेट मिले। उसके बाद छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाए। 33 रन पर चार विकेट गंवाने की स्थिति में हर्षिता (36) ने टीम को संभाला।

Also Read-

पांचवें विकेट के लिए कविशा (33) के साथ मिलकर 67 रन जोड़े। अंत में मैच रोमांच होने के बावजूद नीलाक्षिका (18 नाबाद) ने महत्वपूर्ण रनों के साथ मैच खत्म किया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के तौर पर फातिमा सना रही।

Also Read-

संक्षिप्त स्कोर- पाकिस्तान: 20 ओवर में 130/5 (फातिमा 47 नाबाद, जुल्फिकार 24; चमरी 2/24, चामुडी 2/25)। साथ ही श्रीलंका: 18.4 ओवर में 134/6 (हर्षिता 36, कविशा 33, इमेषा 24; फातिमा 4/38) रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X