विहंगम योग संत समाज: साप्ताहिक सत्संग आयोजित, 2 जुलाई को 21 कुणडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ

हैदराबाद: विहंगम योग संत समाज, हैदराबाद की ओर से साप्ताहिक सत्संग का आयोजन सैदाबाद स्थित आश्रम पर किया गया। सत्संग का प्रारंभ स्वागत गान, मंगल गान, स्वर्वेद महाग्रंथ पाठ के साथ हुआ।

प्रयाग राज (झुंसी )आश्रम से पधारे आचार्य परिवार के गुरु भाई श्री सोम देव जी ने सत्संग में बताया कि आप कर्म कीजिए। फल की मत सोचिए। फल देने वाला परमात्मा है। उसने आप के लिए अच्छा सोंच रखा है। आगे आपने अपने जीवन में घटित संस्मरण सुनाए और कहा कि सदगुरु पर श्रद्धा एवं विश्वास रख कर ही हम अपने जीवन के उद्देश्य में सफल हो सकते हैं।

सभी गुरू भाई एवं गुरु बहनों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि आगामी 2 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सैदाबाद स्थित हैदराबाद आश्रम पर 21 कुणडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

सत्संग में सुभाष अग्रवाल, काशी राम, ओमप्रकाश अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, सुशील अन्ने, देवेंद्र अग्रवाल, सुरेश गोयल, राम किशन भूरिया, चंद्र मोहन, राज कुमार शर्मा, मुन्नी शर्मा आदि गुरु भाई एवं बहन उपस्थित रहे। वंदना, आरती, शांति पाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ सत्संग का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X