हैदराबाद : आगामी हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में जिला परिषद हाई स्कूल याप्राल में केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय हिंदी संस्थान (आगरा) के हैदराबाद केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भास्कर ठुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. राजीव सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए हिंदी भाषा के विकास और प्रचार-प्रसार में केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा को सीखने और अपनाने के व्यावहारिक लाभों पर प्रकाश डाला और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न शैक्षणिक व साहित्यिक कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, ताकि विद्यार्थी वर्तमान और भविष्य में इन योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें।
Also Read-
प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखा गया। पोस्टर प्रतियोगिता में कुल 56 विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि निबंध प्रतियोगिता में 31 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शोभा रानी, सी. प्रभाकर राजु, पी. वेणुगोपाल, चंद्रशेखर, टी. नागमणि, श्रीलता व हारिका उपस्थित रहे और प्रतियोगियों का मार्गदर्शन किया।
