बिजली के खंभे से टकराया DCM, ड्राइवर समेत 272 बकरियां जिंदा जलीं

हैदराबाद : बकरियों को ले जा रहा DCM अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में ड्राइवर समेत 200 बकरियां जिंदा जल गईं। यह चौंकाने वाला हादसा तेलंगाना के महबूबनगर जिले के भूतपुर गांव के पास 44 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को तड़के सुबह हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, तड़के करीब 4 बजे 272 बकरियों को ले जा रही एक DCM वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जोरदार टकरा गई। हादसे की गंभीरता से वाहन का डीजल टैंक एक बार में फट गया और भारी चिंगारियां उठीं और पल भर में ही आग पूरे वाहन में फैल गई। इस भीषण हादसे में DCM ड्राइवर वाहन में ही फंस गया और घटनास्थल पर ही जिंदा जल गया। वाहन में ले जाई जा रही 272 बकरियां भी आग में फंसकर जिंदा जलकर राख हो गईं।

Also Read-

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ड्राइवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया। ऐसा महबूबनगर जिला अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में हुए संपत्ति के नुकसान पर पूरी जांच जारी है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि तड़के सुबह नींद की झपकी और वाहन की तेज रफ्तार इस हादसे का कारण हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

One thought on “बिजली के खंभे से टकराया DCM, ड्राइवर समेत 272 बकरियां जिंदा जलीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X