मोखी (चीन): विमेंस जूनियर एशिया कप में डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया ने जीत के साथ शुरुआत की। शनिवार को हुए पहले मैच में इंडिया ने 4-1 से साउथ कोरिया को हराया। सनिका चंद्रकांत (8वां मिनट), पूर्णिमा यादव (30वां मि), पूजा साहू (45वां मि), मधु सिदार (51वां मि) ने इंडिया के लिए गोल किए।

Also Read-
साउथ कोरिया की तरफ से किल गाबिन (57वां मि) ने इकलौता गोल किया। मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेली इंडियन फॉरवर्ड्स ने साउथ कोरिया पर पूरा दबदबा दिखाया। मौकों का फायदा उठाते हुए पेनल्टी बनाईं।
