तेलंगाना में बढ़ेगा ऑटो किराया, कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, जानें नूनतम और अन्य के दाम

हैदराबाद: तेलंगाना में ऑटो रिक्शा किराया बढ़ाने की तैयारी हो रही है। बढ़ते ईंधन के दाम, वाहन रखरखाव और बीमा जैसे खर्चों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की कमेटी ने नए किराए का प्रस्ताव देते हुए सरकार को रिपोर्ट सौंपी है। परिवहन विभाग कमिश्नर डॉ. के. इलंबर्थी को यह रिपोर्ट मिली है और सरकार की मंजूरी मिलते ही नए किराए पर आधिकारिक आदेश जारी होने की संभावना है।

कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक ऑटो में न्यूनतम किराया 1.6 किलोमीटर के लिए 30 रुपये तय करने का सुझाव दिया गया है। उसके बाद हर किलोमीटर के लिए 14 रुपये वसूलने का प्रस्ताव है। यात्रियों को ऑटो में इंतजार करना पड़े तो प्रति मिनट 75 पैसे वेटिंग चार्ज लेने का प्रस्ताव है। रात के समय सामान्य किराए पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त राशि वसूलने की कमेटी ने सिफारिश की है।

ऑटो – ऐप आधारित वाहनों की यूनियनों ने पहले किराए बढ़ाने के साथ कई मांगें सरकार के सामने रखी हैं। 14 मांगों के समाधान के लिए तेलंगाना राज्य ऑटो – ऐप बेस्ड यूनियनों की जेएसी ने 7 अगस्त को अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था। हालांकि 23 अगस्त को यूनियन प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में अधिकारियों ने 15 दिनों में प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया, जिससे हड़ताल का फैसला वापस ले लिया गया।

यह भी पढ़ें-

इस पृष्ठभूमि में डीटीसी सुरेश रेड्डी, एमवीआई श्रीनिवास, एएमवीआई ने केरल, दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई शहरों में लागू ऑटो किराए का अध्ययन किया। उन राज्यों में किराए की व्यवस्था, ऑटो ड्राइवरों के रखरखाव खर्च, ईंधन की कीमतों आदि पहलुओं की जांच के बाद सरकार को रिपोर्ट दी गई।

One thought on “तेलंगाना में बढ़ेगा ऑटो किराया, कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, जानें नूनतम और अन्य के दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X