हैदराबाद के ओल्ड सिटी में AIMIM एरिया प्रेसिडेंट की निर्मम हत्या, इलाके में तनाव

हैदराबाद: आधी रात को पुराने शहर में एमआईएम एरिया प्रेसिडेंट महबूब अली की बेरहमी से हत्या कर दी गई। फलकनुमा पुलिस स्टेशन की सीमा में वट्टेपल्ली – अलमास होटल के पास स्थित गुंटल शाह बाबा दरगाह के पास यह हत्या हुई।

अज्ञात एक व्यक्ति ने महबूब अली पर अचानक तेज हथियार से हमला कर दिया। व्यक्ति के किए इस हमले में महबूब अली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई। उसके बाद शव का पंचनामा करके इलाज के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें-

महबूब अली की हत्या पर शिकायत मिलने पर फलकनुमा पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। हमला करने वाला व्यक्ति कौन है, इस हत्या के पीछे असली कारण क्या हैं, इस एंगल से पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आरोपी की पहचान करने के लिए भरसक कोशिश कर रही है। इस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।

One thought on “हैदराबाद के ओल्ड सिटी में AIMIM एरिया प्रेसिडेंट की निर्मम हत्या, इलाके में तनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X